फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ताइक्वांडो की कलर बेल्ट परीक्षा में 70 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। ताइक्वांडो में खिलाड़ियों की तकनीकी दक्षता और प्रशिक्षण के स्तर को परखने के लिए रविवार की शाम को ताइक्वांडो एसोसिएशन कुशीनगर के तत्वावधान में सपहा रोड स्थित आर्या ताइक्वांडो योगा एंड फिटनेस सेंटर में कलर बेल्ट परीक्षा आयोजित की गई।
विज्ञापन

इसमें एकेडमी के 70 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। परीक्षा के दौरान खिलाड़ियों की किक, पंच, ब्लॉक, स्पैरिंग, पैटर्न और बोर्ड ब्रेकिंग का आकलन किया गया।
खिलाड़ियों के संतुलन, एकाग्रता, तकनीक और शारीरिक क्षमता को भी परखा गया। निर्धारित मानकों पर खरा उतरने वाले खिलाड़ियों को अगले बेल्ट के लिए प्रोन्नत किया गया।
ताइक्वांडो एसोसिएशन कुशीनगर के सचिव एवं फोर्थ डैन ब्लैक बेल्ट वरिष्ठ प्रशिक्षक दीपक कुमार मद्धेशिया ने कहा कि कलर बेल्ट परीक्षा खिलाड़ियों की प्रगति का आकलन करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इससे उन्हें अपनी कमियां पहचानने और तकनीक में सुधार करने का अवसर मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें