फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नवोदय प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए 68.15 प्रतिशत परीक्षार्थी

विज्ञापन
परीक्षा देने जाते विद्यार्थी।
विज्ञापन
पडरौना। जिले के 15 परीक्षा केंद्रों पर शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच नवोदय प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। इसमें 68.15 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। सर्वाधिक उपस्थिति कप्तानगंज ब्लॉक में रही, यहां 87.35 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा के दौरान कहीं अनुचित साधन प्रयोग करते अभ्यर्थी नहीं मिले। सभी परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा संपन्न हुई।
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय मिल्की रसूलपुर के प्राचार्य बृजेश मिश्र ने बतया कि कड़ी सुरक्षा के बीच कक्षा छह की रिक्त 80 सिटों के लिए हुई नवोदय प्रवेश परीक्षा में कुल 5442 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 2801 बालिका और 2641 बालक शामिल थे।
परीक्षा के लिए जिले में 15 कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 3709 अभ्यर्थी शामिल हुए, कुल पंजीकृत परीक्षार्थियों की 68.15 प्रतिशत उपस्थिति रही। सर्वाधिक परीक्षर्थियों की उपस्थिति कप्तानगंज ब्लॉक में रही, यहां 87.35 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। उन्होंने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों परीक्षा की सुचिता बनाए रखने और नकल व निष्पक्ष परीक्षा कराने के लिए तैनात मजिस्ट्रेट भ्रमण करते रहे। परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। किसी भी परीक्षा केंद्र पर अनुचित साधन का प्रयोग करते कोई परीक्षा पकड़ नहीं गया है। तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार, सेवरही के लोकमान्य इंटर काॅलेज और बालिका इंटर काॅलेज में जवाहर नवोदय प्रवेश परीक्षा के लिए बने केंद्र पर शनिवार को शांतिपूर्ण माहौल में प्रवेश परीक्षा संपन्न हुई। इन दोनों परीक्षा केंद्रों पर कुल 792 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 540 परिक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 252 परिक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें