फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: राहत की बारिश से खिल उठे चेहरे, किसानों में जगी उम्मीद

Mon, 24 Aug 2026 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुकरौली। रविवार की शाम मौसम ने ऐसी करवट बदली कि भीषण गर्मी से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली। दिनभर की उमस और तेज धूप के बाद शाम होते ही आसमान में बादल छा गए और सुकरौली कस्बे व आसपास के क्षेत्रों में झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश से मौसम सुहाना हो गया और लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


बारिश के दौरान बच्चों और युवाओं ने बारिश का आनंद लिया, जबकि बाजारों में भी मौसम खुशनुमा होने से रौनक बढ़ गई। कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से लोग बेहाल थे, लेकिन इस बारिश ने उन्हें काफी राहत पहुंचाई।
वहीं किसानों के लिए भी यह बारिश किसी सौगात से कम नहीं मानी जा रही है। किसानों का कहना है कि बारिश होने से खेतों की नमी बढ़ेगी और फसलों की बढ़वार बेहतर होगी। साथ ही सिंचाई के लिए पानी चलाने की आवश्यकता भी कुछ समय के लिए कम हो जाएगी, जिससे डीजल और बिजली की लागत में राहत मिलेगी। किसानों ने इसे खरीफ फसलों के लिए शुभ संकेत बताते हुए अच्छी पैदावार की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें