फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर से सटे 29 गांव पालिका परिषद में होंगे शामिल

विज्ञापन
palika meeting - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
पडरौना (कुशीनगर)। नगर पालिका परिषद पडरौना के विस्तारीकरण का मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। शासन ने 29 गांवों को नगर क्षेत्र की सीमा में शामिल करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अब जिला प्रशासन इस पर अंतिम आपत्ति लेकर इन्हें नगर क्षेत्र में शामिल करने की औपचारिकता पूर्ण कराएगा। डीएम ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है।
वर्ष 1949 में नगर पालिका बने पडरौना का सीमा विस्तारीकरण का मामला करीब आठ साल से लंबित है। अंतिम बार वर्ष 1964 में इस नगर पालिका क्षेत्र का विस्तार किया गया था। तब से नगर का क्षेत्रफल करीब दो गुना बढ़ चुका है। परंतु विस्तारीकरण नहीं होने की वजह से लोगों को नगर क्षेत्र की सुविधा नहीं मिल पा रही है। बेलवा चुंगी से सटे जगदीशपुरम कॉलोनी के लोग तो एक दशक से इसके लिए आंदोलन कर रहे हैं। नगर पालिका चुनाव से पहले भी यह मामला खूब चर्चा में था लेकिन ऐन वक्त पर शासन ने विस्तारीकरण की प्रक्रिया को रोक दिया था। चुनाव बाद इसमें फिर सक्रियता आई है।
विज्ञापन

डीएम आंद्रा वामसी ने बताया कि शासन ने नगर पालिका क्षेत्र के विस्तारीकरण को मंजूरी दे दी है। नए परिसीमन में 29 गांवों को नगर क्षेत्र में शामिल करने का प्रस्ताव है। इसके लिए अधिसूचना जारी होने के 15 दिन के भीतर आपत्ति होगी। आपत्तियों के निस्तारण के बाद इन्हें नगर क्षेत्र में शामिल करने की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन


ये गांव होंगे नगर क्षेत्र में शामिल
नोनियापट्टी, परसौनी कला, सेवक छपरा, भरवलिया, बंधु छपरा, केवल छपरा, अहिरौली बुजुर्ग, बंदीछापर, बेलवा मिश्र, रामपुर, मटिहनिया बुजुर्ग, मोतीछपरा, भिस्वा सरकारी, बलुचहां, सोहरौना, जंगल बेलवा, जंगल बकुलहा, जंगल विशुनपुरा, अहिरौली खुर्द, पटखौली, कांटी, मटिहनिया खुर्द, पकड़ी बुजुर्ग, लमुहा, दमवतिया, मिल्की, पलिया, बसडीला और बदरौना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें