फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पट्टा निरस्त करने के लिए दूसरे दिन भी जल सत्याग्रह 

Thu, 22 Feb 2018 12:43 AM IST
kushinagar
विज्ञापन
प्रदर्शन करते लाेग। - फोटो : amaruajala
विज्ञापन
तमकुहीरोड। 
विज्ञापन

बिरवट कोन्हवलिया गांव के सामने बड़ी गंडक में बालू खनन का पट्टा निरस्त किए जाने की मांग को लेकर विधायक की अगुवाई में पिछले 19 दिन से चल रहा धरना बुधवार को भी जारी रहा। बुधवार को भी धरनारत लोगों ने नदी में उतरकर लगभग एक घंटा तक जल सत्याग्रह किया। 
विधायक अजय कुमार लल्लू ने कहा कि जिला प्रशासन ने लगभग साढ़े सात करोड़ रुपये में बालू घाट का पट्टा किया है, जबकि यह बांध पूरी तरह जर्जर है। बिना मरम्मत के यह पानी का दबाव भी नहीं झेल पाएगा। ऐसी स्थिति की जानकारी होने के बाद भी प्रशासन को 38 गांवों की चिंता नहीं है, जो बांध टूटने पर सर्वाधिक प्रभावित होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जल सत्याग्रह में विधायक के साथ जिला पंचायत सदस्य अरविंद सिंह पटेल, गौतम सिंह, कश्मीरी गुप्ता, दीनानाथ सिंह, शर्मा यादव, रमाकांत सिंह, प्रभु गुप्ता, ईमामुद्दीन अंसारी, ललित सिंह, बृजकिशोर साहनी, विकास तिवारी, अंशु श्रीवास्तव, अजय यादव, ओमप्रकाश पटेल, लालजी कुशवाहा, नारद सिंह, जेडी यादव, संजय सिंह, शंभू यादव, दिनेश सिंह, गोविंद यादव, बबलू प्रसाद, पप्पू यादव, इकबाल अहमद, रामशंकर चौरसिया, पन्नालाल यादव आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें