फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से गिर कर घायल युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। बोदरवार रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार की भोर में 28 वर्षीय युवक सप्त क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर घायल हो गया। कप्तानगंज सीएचसी के डॉक्टरों ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। गोरखपुर जाते समय रास्ते में ही युवक की मौत हो गई। बीते नौ जून को इस युवक की पत्नी ने बेटे को जन्म दिया था, जिनसे मिलने की खुशी में युवक घर आ रहा था।
विज्ञापन

रामकोला थाना क्षेत्र के धोधरही गांव निवासी दुर्गेश कई वर्षों से दिल्ली रहकर सिलाई करके परिवार का भरण पोषण करते थे। बीते 9 जून को दुर्गेश की पत्नी रीना को बेटा पैदा हुआ। खबर सुनकर दुर्गेश ट्रेन से घर वापस आ रहे थे। मंगलवार की भोर में बोदरवार रेलवे स्टेशन के पास वह ट्रेन से गिरकर घायल हो गए। रेलवे पुलिस ने घर वालों को इसकी सूचना दी। घायल दुर्गेश को कप्तानगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में ही दुर्गेश की मौत हो गई। शव घर पहुंचा तो घर में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें