फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर में छह और लोग मिले कोरोना संक्रमित, सात हुए स्वस्थ

Tue, 08 Dec 2020 06:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTi
विज्ञापन

कुशीनगर जनपद के लोगों का कोरोना की चपेट में आने का सिलसिला अभी भी जारी है। मंगलवार को छह नए लोग इस महामारी की चपेट में आए। इन्हें लेकर अब कोरोना पॉजिटिव केस की कुल संख्या 5580 हो गई है। सात मरीज इलाज के बाद स्वस्थ मिले। इन्हें लेकर स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 5487 हो गई है।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को 1822 लोगों का आरटीपीसीआर और एंटीजन टेस्ट के लिए सैंपल लिया गया। वहीं 500 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें 494 निगेटिव और छह पॉजिटिव केस हैं। पॉजिटिव लोगों में पडरौना क्षेत्र से दो, तमकुही से एक, कसया से एक और अन्य क्षेत्रों से दो लोग शामिल हैं।

इस तरह अब तक कराई गई 244410 लोगों की जांच में 5580 की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इलाज के बाद मंगलवार को सात लोग स्वस्थ पाए गए। इस तरह स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 5487 हो गई है। इस महामारी की चपेट में आने से 60 लोगों की मौत हुई है, जबकि 33 लोग अभी भी इस महामारी से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन


डीएम भूपेंद्र एस चौधरी ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण दर 2.28 प्रतिशत, ठीक होने वाले लोगों की दर 98.33 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.07 प्रतिशत है। इस बीमारी पर नियंत्रण तभी लग सकता है, जब जनपद का प्रत्येक नागरिक अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझकर सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क का उपयोग करे। उन्होंने अपील की है कि भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जाएं तो सावधानी जरूर बरतें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें