तमकुहीराज। तमकुहीराज तहसीलदार ने बुधवार को राजस्व टीम के साथ कई गांव का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने धारा 67 (बेदखली) के लंबित 55 मामलों का निस्तारण किया।
तहसीलदार चंदन शर्मा ने राजस्व टीम के साथ बुधवार को दौनहां, विशुनपुर बरिया पट्टी, पडरौना मडुरहीं समेत अन्य गांव के लंबित बेदखली के मामले का निरीक्षण किया। इसमें उन्होंने धारा 67 (बेदखली) के लंबित 55 मामलों का मौके पर निस्तारण किया। उन्होंने बताया कि दवनहा में धारा 67 (बेदखली) के 23, विशुनपुरा बरियार पट्टी में 14 और पडरौन मडुराही मे 18 मामले लंबित थे। इनका मौके पर निस्तारित कर दिया गया है। उन्होंने चेताया कि सार्वजनिक और निजी भूमि पर अतिक्रमण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई कर कब्जा मुक्त कराया जाएगा।