फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से सशक्त होंगी बेटियां

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। गौरीश्रीराम स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया। इसमें बेटियों को सशक्त करने के लिए उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए प्रेरित किया गया। इसके पूर्व छात्रावास में रहने वाली चार छात्राओं का जन्मदिन मनाया गया।
विज्ञापन


दुदही बीईओ देवमुनि वर्मा ने कहा कि बालिकाओं की हिस्सेदारी बढ़ाने और उन्हें जीवन में बेहतर शिक्षा का महत्वपूर्ण योगदान होता है। इसलिए प्रत्येक बच्चियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मुहैया कराना समाज के लोगों की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि शिक्षित बालिकाएं देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। इसके बाद उन्होंने केक काटकर अदिति तिवारी, नंदिनी राव, प्रीति तिवारी और आरती का जन्मदिन मनाया। इस दौरान वार्डन फिरदौस आरा, ब्रजेश सिंह, सुमित सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें