फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आरपीएफ में नौकरी दिलाने के नाम पर 55 लाख ठगे

Mon, 30 Dec 2024 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पटहेरवा। क्षेत्र के नरहवां गांव में तीन लोगों को रेलवे सुरक्षा बल में नौकरी दिलाई जाने का झांसा देकर 55.30 लाख की ठगी कर ली। एक साल बीतने के बाद भी नौकरी नहीं मिलने पर रुपये वापस मांगे तो आरोपी मारपीट पर उतारू हो गए और धमकाने लगे। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद पीड़ितों ने कोर्ट की शरण ली, जिसके बाद चार जालसाजों पर केस दर्ज किया है। इसमें दो आरोपी कुशीनगर तथा एक देवरिया और एक दिल्ली के रहने वाले हैं। पटहेरवा थाना क्षेत्र नरहवां गांव निवासी रामप्रकाश शर्मा ने के तीन बेटे विनय, सुमित और सूचित हैं। तीनों बेटों को रेलवे सुरक्षा बल में नौकरी लगाने के लिए गांव के रमाशंकर प्रसाद और अतुल ने अपनी बातों में फंसाया। इसके बाद देवरिया के रहने वाले विजयप्रकाश सिंह और दिल्ली के मनीष कुमार से मुलाकात कराई। चारों ने मिलकर उन्हें विश्वास दिलाया कि रेलवे में अधिकारियों से सेटिंग अच्छी है और तीनों बेटे को नौकरी लगवा दी जाएगी। विश्वास में लेने के बाद चारों लोग 55.30 लाख रुपये लिए। इसमें दो जनवरी वर्ष 2023 को तीन लाख, 10 फरवरी को एक लाख, 15 फरवरी को छह लाख इस तरह आरोपियों की ओर से बताए गए बैंक खाते 39 लाख रुपये भेजा और 16.30 लाख रुपये नकद दिए।
विज्ञापन

कुल 55.30 लाख लेने के बाद जो समय दिया गया था। वह बीत गया और टाल मटोल करने लगे। नियुक्ति पत्र के लिए दबाव बनाने पर आरोपियों ने रुपये वापस करने की बात स्वीकार की, लेकिन दिए गए समय के अंदर उसे वापस नहीं किया। अब रुपये वापस मांगने पर आरोपी मारपीट की धमकी दे रहे हैं।
पुलिस ने रमाशंकर प्रसाद, अतुल निवासी नरहवां थाना पटहेरवा और विजय प्रताप सिंह निवासी देवरिया शहर के भुजौली काॅलोनी, कोतवाली देवरिया और मनीष कुमार निवासी आई एनए मेट्रो स्टेशन 927 लक्ष्मीबाई नगर नई दिल्ली के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।व
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें