फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: खड्डा में 55 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र

Fri, 24 Apr 2026 06:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। ब्लॉक सभागार में बृहस्पतिवार को आंगनबाड़ी सहायिका पद पर चयनित 55 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। इससे कार्यक्रम स्थल पर उत्साह और खुशी का माहौल रहा।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि नगर अध्यक्ष के प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने कहा कि आंगनबाड़ी सहायिकाएं सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और देखभाल की जिम्मेदारी इन्हीं के माध्यम से प्रभावी ढंग से पूरी होती है। उन्होंने सभी नवनियुक्त सहायिकाओं से पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की अपेक्षा जताई।
कार्यक्रम में मनोज जायसवाल, राजेश्वर सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव, धर्मेंद्र राव, रोहित चौहान आदि उपस्थित रहे। अतिथियों ने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें