फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सदस्यीय टीम ने चीनी मिल की जांच की

Tue, 13 Nov 2018 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
suger mill - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पडरौना। यदु शुगर कॉरपोरेशन लिमिटेड गाजियाबाद की तीन सदस्यीय तकनीकी टीम ने मंगलवार को पडरौना पहुंचकर बंद पड़ी चीनी मिल का निरीक्षण किया। इस टीम ने चीनी मिल के बॉयलर, टरबाइन, पावर हाउस, पैनल सहित अन्य कलपुर्जों की गहनता से जांच की। इस तकनीकी टीम के सदस्यों ने बताया कि यदि मिल को चलाने की सकारात्मक पहल हो तो यह चल सकती है।
विज्ञापन


पूर्व सांसद बालेश्वर यादव की पहल पर यदु सुगर कॉरपोरेशन लिमिटेड के एमडी कुनाल यादव ने मंगलवार को पडरौना चीनी मिल के निरीक्षण के लिए तीन सदस्यीय टीम भेजी। टीम में शामिल एससी जौहरी, दीपक यादव और वीएस यादव ने मशीन की जांच कर उसकी क्षमता आदि के बारे में जानकारी ली।

चीनी मिल के बॉयलर, टरबाइन, पावर हाउस, पैनल, डीजी सेट और मिल हाउस आदि का निरीक्षण कर उसके फोटो खींचे। मजदूरों से चीनी मिल की क्षमता आदि की जानकारी ली। इसके अलावा मजदूरों और राजस्व कर्मचारियों से चीनी मिल पर किसानों और मजदूरों के बकाया धनराशि का ब्योरा लिया।
विज्ञापन


निरीक्षण के बाद एससी जौहरी ने बताया कि चीनी मिल के बंद होने की वजह के बारे में जानकारी ली जाएगी। उनका कहना था कि चीनी मिल के कलपुर्जे अभी ठीक हैं। सकारात्मक पहल हो तो इसे चलाया जा सकता है।

एससी जौहरी ने यह भी बताया कि कॉरपोरेशन के एमडी कुनाल यादव के निर्देश पर मिल की गहनता से जांच की गई। इसकी विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
इस दौरान सपा नेता विजेंद्रपाल यादव, एके अग्रवाल, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, लालमणि पांडेय, कृपाशंकर मिश्र, सुरेश, संजय पांडेय, प्रभुनाथ, रमेश दुबे, संतोष त्रिवेदी, नागेंद्र पांडेय, समशुल, लेखपाल निलेश रंजन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें