फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से 51 नए लोग संक्रमित, 91 स्वस्थ हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना से 51 नए लोग संक्रमित, 91 स्वस्थ हुए
विज्ञापन

पडरौना। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में वृद्धि सोमवार को भी जारी रही। 51 नए लोग इससे संक्रमित पाए गए। इन्हें लेकर संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 3684 हो गई है। वहीं जांच के बाद 91 लोग स्वस्थ मिले, जिन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि सोमवार को 1941 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें 1890 निगेटिव और 51 पॉजिटिव केस हैं। इनमें दुदही क्षेत्र से एक, कसया से छह, पडरौना से आठ, हाटा से तीन, खड्डा से चार, तमकुही से छह, कुबेरस्थान से दो, रामकोला से चार, कप्तानगंज से आठ, मोतीचक से छह, विशुनपुरा से एक और अन्य क्षेत्र से भी एक केस है। उन्होंने बताया कि अब तक 64416 लोगों की सैंपल जांच में 3684 लोग कोरोना से संक्रमित मिले हैं। 26 लोगों की मौत हुई है, जबकि 2854 लोग ठीक हुए हैं, इनमें 91 लोग सोमवार को जांच के बाद स्वस्थ मिले। एक्टिव केस की संख्या 804 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि लक्ष्मीपुर के एल-1 हॉस्पिटल में भर्ती 526 मरीजों में 433 स्वस्थ मिले हैं और 11 का इलाज चल रहा है। जिला अस्पताल के एल-2 हॉस्पिटल में भर्ती 112 मरीजों में से 72 ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिए गए हैं और 14 का इलाज चल रहा है। इसी तरह होम आइसोलेशन वाले 2875 लोगों में से 2197 ठीक हुए हैं, 678 होम आइसोलेशन में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें