फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में 51 परीक्षार्थी हुए शामिल

विज्ञापन
सेमरडाड़ी ​स्थित एक विद्यालय में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता हुई-स्रोत विद्यालय - फोटो : rajori news
विज्ञापन
संतकबीरनगर। धनघटा क्षेत्र के मुंडेरा सेमरडाड़ी स्थित निजी विद्यालय में रविवार को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता में 51 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। आयोजक डॉ. शिव कुमार पांडेय ने कहाकि जल्द ही प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया जाएगा। बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी छात्र छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया जाएगा। प्रधानाचार्य धीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि छात्र-छात्राओं को कोर्स की पढ़ाई के साथ-साथ सामान्य ज्ञान की भी जानकारी रखना बहुत जरूरी होता है। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाले प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को साइकिल, द्वितीय स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागी को सीलिंग फेन, तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागी को नगद पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का मकसद छात्र-छात्राओं की प्रतिभा में निखार लाकर उन्हें सामान्य ज्ञान में पारंगत बनाना है। इस अवसर पर सुमन त्रिपाठी, संजू यादव, अंशिका पांडेय, माया यादव, रोशनी पांडेय, जया पांडेय, मोनिका यादव, प्रीति कुमारी, शालिनी प्रजापति, रागिनी दुबे, मेंहदी हसन, रूप लता यादव आदि मौजूद रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें