पडरौना। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की तरफ से से आयोजित तीन दिवसीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के पहले दिन बृहस्पतिवार को पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से पांच बजे तक हुई। दोनों पालियों की हुई परीक्षा में कुल 500 अभ्यर्थी अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे, जबकि पंजीकृत 5,232 अभ्यर्थियों में से 4,732 परीक्षा में शामिल हुए।
शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए पडरौना के उदित नारायण इंटर कॉलेज व उदित नारायण पीजी कॉलेज ब्लॉक-ए, उदित नारायण पीजी कॉलेज - ब्लॉक-बी, किसान इंटर कॉलेज साखोपार, बुद्ध इंटर कॉलेज कुशीनगर, बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर समेत कुल छह परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इन परीक्षा केंद्रों पर पहली पाली में पंजीकृत 2,616 अभ्यर्थियों में से 2,366 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 250 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं दूसरी पाली की परीक्षा में भी पंजीकृत 2,616 अभ्यर्थियों में से 2,366 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 250 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई परीक्षा के दौरान केंद्रों पर पुलिसकर्मियों ने प्रवेश पत्र व आधार कार्ड से अभ्यर्थी का मिलान कर कराया। कई स्तर की चेकिंग से गुजरते हुए अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र में दाखिल हुए। अंत में अभ्यर्थियों की बायोमीट्रिक जांच की जा रही है। परीक्षा केंद्रों पर पुरुष अभ्यर्थियों के बेल्ट, जूते उतरवाने के बाद ही प्रवेश दिए गए। वहीं महिला अभ्यर्थियों के बाल खुलवाए, हाथ में पहने कड़े, कान में बालियां सहित गले में पहने लाकेट की भी जांच की गई। अभ्यर्थियों की जेब से रुमाल निकालकर तलाशी ली गई। पहली परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए केंद्रों पर स्टेटिक, सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस कर्मचारियों निगरानी कर रहे हैं। डीआईओएस श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि शिक्षक पात्रता परीक्षा के पहले दिन सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा संपन्न हुई। किसी भी परीक्षा केंद्र पर नकलची नहीं पकड़े गए।
0
तार्किक प्रश्न और सामाजिक अध्ययन विषय के प्रश्न कठिन और घुमावदार आए थे, जिन्हें हल करने में समय लगा। कुल मिलाकर तार्किक प्रश्नों ने भविष्य के शिक्षकों का बौद्धिक कौशल परखा। - सपना मिश्र, अभ्यर्थी, उदित नारायण पीजी कॉलेज, पडरौना।
0
पेपर मध्यम स्तर का और प्रश्न घुमावदार होने की बात कही। मनोविज्ञान विषय से जुड़े प्रश्नों के उत्तर देने में भी सोचना पड़ा। कुल मिलाकर प्रश्न पत्र सामान्य रहा। -संगीता राय, अभ्यर्थी, किसान इंटर कॉलेज, साखोपार।
पडरौना उदित नारायण इंटर काॅलेज से टीईटी की परीक्षा देकर बाहर निकलते परीक्षार्थी।संवाद
पडरौना उदित नारायण इंटर काॅलेज से टीईटी की परीक्षा देकर बाहर निकलते परीक्षार्थी।संवाद
पडरौना उदित नारायण इंटर काॅलेज से टीईटी की परीक्षा देकर बाहर निकलते परीक्षार्थी।संवाद