फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ताइक्वांडो में 47 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
कसया। नगर के पडरौना रोड स्थित डिस्कवरी पब्लिक स्कूल कसया में ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन परीक्षा का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्य सरिता गुप्ता ने की।
विज्ञापन

परीक्षा का संचालन ताइक्वांडो एसोसिएशन कुशीनगर के सचिव एवं कोच दीपक कुमार मद्धेशिया के नेतृत्व में संपन्न हुआ और परीक्षक की भूमिका संजना श्रीवास्तव ने निभाई। बेल्ट प्रमोशन प्रतियोगिता में कुल 47 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी तकनीक, अनुशासन और फिटनेस का प्रदर्शन किया।
खिलाड़ियों ने किक, पंच, स्टांस, सेल्फ-डिफेंस और पूमसे का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रशिक्षकों को प्रभावित किया। विशेष उपलब्धि हासिल करते हुए कुछ खिलाड़ियों को डबल प्रमोशन प्रदान किया गया, जिनमें इज्मा खान येलो बेल्ट, ताल्हा सिद्दीकी ग्रीन स्ट्राइप, आयुष्मान शर्मा ग्रीन बेल्ट, अमृता सिंह ग्रीन बेल्ट शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें