क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में विजेता टीम को ट्राफी देते प्रधानाचार्य बीके सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
फाजिलनगर। तमकुही क्षेत्र के सेंदुरिया बुजुर्ग गांव में मां कंकाली देवी क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में रविवार को देवरिया को 15 रनों से हराकर कप्तानगंज की टीम ने जीत दर्ज की।
टॉस जीतकर कप्तानगंज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 54 रन बनाए। जवाब में उतरी देवरिया की टीम सात ओवरों में 39 रनों पर ही सिमट गई। इस तरह कप्तानगंज की टीम ने 15 रनों से मैच जीत लिया।
मैच के मुख्य अतिथि फाजिलनगर प्रधान संघ अध्यक्ष व नवजीवन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि इस तरह का मैच स्थानीय स्तर के खिलाड़ियों में प्रतियोगिता का जज्बा उत्पन्न करता है। इससे खिलाड़ियों को अपना कौशल दिखाने का मौका मिलता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में खेलों को प्रोत्साहन देने के लिए स्टेडियम बनाए जाने की जरूरत महसूस की जा रही है।
इस मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष कृष्णा कुशवाहा, उपाध्यक्ष सरफराज अहमद, नौशाद अली, नकुल जायसवाल, ग्राम प्रधान बिजली यादव, केदार सिंह, हिमांशु जायसवाल, संतोष कुशवाहा आदि मौजूद रहे।