सामूहिक विवाह में एक-दूजे के हुए 50 जोड़े
नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक परिसर में आयोजित हुआ कार्यक्रम
फोटो है।
अमर उजाला ब्यूरो
कोटवा बाजार/पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक परिसर में बुधवार को डीएम व खड्डा विधायक की मौजूदगी में सामूहिक विवाह कार्यक्रम के दौरान 50 जोड़े वैवाहिक सूत्र बंधन में बंध गए। नवदंपति को सामान के साथ नकद राशि देकर विदा किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानमंत्री आवास, वृद्धा, विधवा पेंशन स्वीकृति पत्र वितरित किया गया।
नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक परिसर बुधवार को सामूहिक विवाह का संवाहक बना। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण व मंगल गीतों के बीच विवाह संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरूआत डीएम डॉ. अनिल कुमार सिंह व खड्डा विधायक जटाशंकर त्रिपाठी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। डीएम ने कहा कि इस तरह के आयोजन से सामाजिक समरसता को बल मिलता है। इस समारोह में पुष्पा कलवारीपट्टी संग प्रदीप कुमार पिपरा काजी, रंभा सरगटिया संग राजू शिवराजपुर, सिजावती मोतीछपरा संग विजेंद्र बेलवा भाठ, किरन देवतहा बाली संग अंगद अतरडीहा, गुड्डी लक्ष्मीपुर कुर्मीपट्टी संग जितेंद्र टेढ़ी, रंजीता मठिया आलम संग मनोज सौरहा बुजुर्ग सहित 50 जोड़े शादी के बंधन में बंधे। इस मौके पर भाजपा नेता विवेकानंद पांडेय, बृजेश मिश्रा, हियुवा प्रभारी रामअधार राजभर, फूलबदन कुशवाहा, ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष हरिनारायण गोविंद राव, संतोष तिवारी, अंजनी तिवारी, कृष्ण मुरारी पांडेय, अटल दूबे, रविंद्र दूबे सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।