फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर के उदित नारायण इंटरमीडिएट कॉलेज में हुई परीक्षा

Tue, 31 Jul 2018 11:49 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
Exam Agency
विज्ञापन
पडरौना। नगर के उदित नारायण इंटरमीडिएट कॉलेज में मंगलवार को कंपार्टमेंट और अंक सुधार के लिए 10 विषयों की परीक्षा हुई। सुबह साढ़े सात बजे से शुरू हुई इस परीक्षा में जिले के भर माध्यमिक विद्यालयों के 102 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 79 परीक्षार्थी ही शामिल हुए।
विज्ञापन

मंगलवार को आयोजित इस परीक्षा के लिए नगर के उदित नारायण इंटर कॉलेज को एकमात्र परीक्षा केंद्र बनाया गया था। इसमें हाईस्कूल स्तर के बच्चों की अंक सुधार व कंपार्टमेंट की परीक्षा हुई। सुबह साढ़े सात बजे से साढ़े दस बजे तक हुई इस परीक्षा में शामिल होने के लिए परीक्षार्थी छह बजे के पहले ही परीक्षा केंद्र पर आने शुरू हो गए थे। केंद्राध्यक्ष मेजर जगमोहन तिवारी ने बताया कि इस परीक्षा के लिए सभी तैयारियां एक दिन पहले ही पूरी कर ली गई थीं। परीक्षा भवन में परीक्षा को पारदर्शी बनाने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। तीन घंटे की इस परीक्षा में कोई परीक्षार्थी अनुचित साधन के साथ नहीं पकड़ा गया। परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें