फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्ची शराब के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन, आरोपियों का घेरा घर

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के कठकुइयां गांव में एक महिला के घर में कच्ची शराब मिलने से नाराज अन्य महिलाओं ने बुधवार को प्रदर्शन किया। इन महिलाओं का कहना था कि जब तक कच्ची शराब बनाने और बेचने का धंधा बंद नहीं होता, तब तक उनका विरोध - प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन

कठकुइयां में केन यूनियन के निकट बुधवार को दिन के करीब 11 बजे एक महिला के घर में कच्ची शराब मिली। इतने में वहां गांव की कई महिलाएं एकत्र हो गईं और उस औरत का घर चारो तरफ से घेरकर प्रदर्शन करने लगीं। इन महिलाओं का कहना था कि गांव में कच्ची शराब बनाए और बेचे जाने से उनका परिवार बर्बाद हो रहा है। उनके पति अपनी मेहनत की कमाई कच्ची शराब में खर्च कर दे रहे हैं, जिससे परिवार का भरण-पोषण नहीं हो पा रहा है।
इसकी सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और कच्ची शराब के धंधे से जुड़े तीन लोगों को पकड़कर थाने ले गई। प्रदर्शन करने वाली महिलाओं में आशा, रजवंती, ज्ञांती, इंदू, मालती, मीरा, सुभावती, शांति, सनकेसिया आदि के अलावा प्रमोद, दशरथ, शिवम, सुभाष, बुद्धू, नारायण, विकास सहित कई लोग शामिल थे।
विज्ञापन

इसके पहले मंगलवार को भी महिलाओं ने कच्ची शराब के खिलाफ श्रीराम चौक पर धरना दिया था। कुुबेरस्थान थाने की पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर धरना खत्म कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें