फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में तीन लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। अलग-अलग स्थानों पर बुधवार को हुए हादसों में तीन लोग घायल हो गए। एक हादसा कसया थाना क्षेत्र में हुआ, जबकि दो हादसे खड्डा थाना क्षेत्र में हुए। घायलों में से दो लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

कसया कार्यालय के अनुसार बुधवार की सुबह करीब 11 बजे भैंसहा के टोला पकड़िहवा निवासी 60 वर्षीय राधा पटेल गांव के सामने ही फोरलेन पार कर रहे थे। इसी बीच किसी वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए। घर के लोग इन्हें कसया सीएचसी लेकर गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। खड्डा प्रतिनिधि के अनुसार बुधवार की सुबह मठिया-गुलरिहा मार्ग पर गंगाछपरा निवासी 28 वर्षीय नैतुल्लाह पुत्र मुनीर अंसारी पेट्रोल पंप से गैलन में तेल लेकर बाइक से घर जा रहे थे। हीराछपरा गांव के पास मोड़ पर बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक समेत सड़क पर गिरकर नैतुल्लाह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवारीजन इलाज के लिए खड्डा सीएचसी ले गए।
इसके अलावा पनियहवा-खड्डा मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार 50 वर्षीय कमरे आजम घायल हो गए। किराना की दुकान चलाने वाले कमरे आजम बाइक से घर जा रहे थे। खड्डा स्वास्थ्य केंद्र से इन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें