फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामुहिक कन्या विवाह आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
दांपत्य बंधन में बंधे चार युगल
विज्ञापन

तमकुहीराज (कुशीनगर )। कस्बा स्थित विवाह भवन में राजपरिवार की ओर से चार निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हिंदू रीत- रिवाज के बीच चार युगल वैवाहिक सूत्र में बंध गए। उन्हें गृहस्थी के सामान, कपड़े, गहने आदि देकर विदाई की गई। कार्यक्रम में लोकगायकों के अलावा रामकोला से आई संगीत मंडली ने लोगों का भरपूर मनोरंजन किया।
बृहस्पतिवार को राजा महेश्वर प्रताप शाही की ओर से शिव सांई विवाह भवन में निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया। पं. शत्रुघ्न तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ चारों जोड़ों का हिंदू रीति रिवाज के अनुसार विवाह संपन्न कराया। आयोजकों की ओर से सभी नवदंपतिओ को घर गृहस्थी का सामान, कपड़े, गहने आदि भेंट किया गया। आयोजन के दौरान क्षेत्र के लोकगायक अजय गिरी, राधेश्याम त्यागी, रामकोला से आए संगीत मंडली के सदस्य साईदास घनश्याम जायसवाल, सुखलाल दास, उमा जायसवाल, अरविंद वर्मा, प्रिंस वर्मा, जीतू चक्रधारी ने अपना कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस दौरान कुंवर अप्रमेश प्रताप शाही, संत दिव्य सागर, ओपी सिंह, सुनील कुमार मिश्र, रामपति रसिया, भीम प्रसाद गुप्ता, आनंद कुशवाहा, इंद्रजीत सिंह, शर्मा चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनका हुआ विवाह
सामूहिक विवाह के दौरान निशा निवासी मखुआं तमकुहीराज संग राजू कुमार निवासी सिधुआंवारी टोला, पडरौना, रंभा निवासी हरिहरपुर तमकुहीराज संग दिनेश कुशवाहा निवासी हरिहरपुर तमकुहीराज, सुनीता निवासी भरपटिया धूमनगर बिहार संग विनोद साह निवासी खड्डा बंगला एवं प्रियंका निवासी सिकटिया गोपालगंज संग संदीप निवासी कोईंदी तमकुहीराज दांपत्य सूत्र में बंधे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें