फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: फाॅर्म अपडेट करने के नाम पर खाते से 38 हजार उड़ाए

Tue, 24 Mar 2026 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जौरा बाजार। जननी सुरक्षा योजना के एक लाभार्थी के खाते से फाॅर्म अपडेट के नाम पर 38 हजार रुपये उड़ा लेने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


पीड़ित सुमन देवी ने बताया कि उनके पास 12 फरवरी को एक अनजान नंबर से फोन आया। जननी सुरक्षा योजना के लाभ के संबंध के बारे उनसे पूछा गया और चार हजार रुपये की मांग की गई। बेटे को फोन-पे कर चार हजार रुपये भेजवाया, तब तक फोन चालू था। जैसे ही फोन कटा बेटे के खाते से 30 हजार रुपये कट गए। इसी तरह जौरा बाजार के राजू शर्मा ने बताया कि 12 मार्च को ही गांव की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मालती देवी का उनके पास 1:40 बजे फोन आया। उन्होंने बताया कि जच्चा बच्चा केंद्र से अधिकारी का फोन आया है, बात करें। बात करने पर उधर से पूछा गया कि आपके घर बच्चे का जन्म हुआ है न। मैं उस समय सैलून चला रहा था। मैंने हां कहा तो उसने मेरे खाते की पूरी जानकारी मांगी। डिटेल देने के पांच मिनट बाद ही उनके खाते से चार हजार रुपये कट गए। चौरा खास थानाध्यक्ष दिनेश कुमार साहनी ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें