फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कलश यात्रा निकालीं, रुद्र महायज्ञ शुरू

Mon, 09 Mar 2026 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
सुकरौली में निकाली गई कलश यात्रा में शामिल कन्याएं।स्रोत-सोशल मीडिया - फोटो : shiv tripathi
विज्ञापन
सुकरौली। परसिया स्थित भवानी शंकर मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ रविवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। यात्रा में ग्यारह सौ कन्याएं शामिल हुईं। हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा क्षेत्र शिवमय हो उठा।
विज्ञापन

कलश यात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर पिडरा भीखा टोला, घूरदास टोला, बाबूराम टोला, भेड़िहारी और अहिरौली होते हुए अकटहवा घाट पहुंची। वहां विद्वान आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश पूजन एवं गंगा पूजन कराया। इसके बाद यजमानों और श्रद्धालुओं ने कलश में पवित्र जल भरकर यात्रा को आगे बढ़ाया। इसके बाद यात्रा देऊर चौराहा और मोजरा होते हुए पुनः परसिया स्थित यज्ञ मंडप पहुंची, जहां आचार्य पंडित केशव तिवारी, कृष्णमोहन पांउेय और अभिषेक पांडेय ने कलश स्थापना करवाई।
कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालु हर-हर महादेव और बम-बम बोल रहा है काशी के जयघोष लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। लगभग 1100 कन्याएं सिर पर कलश लेकर यात्रा में शामिल हुईं, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। यात्रा मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई थी। यज्ञ मंडप में कलश यात्रा के पहुंचने के बाद प्रसाद वितरण किया गया। नौ दिनों तक महायज्ञ में प्रमोद दास प्रवचन करेंगे। अयोध्या से आई लीला मंडली रामचरितमानस के पात्रों का सजीव मंचन करेगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर यजमान त्यागी महाराज, अमरनाथ त्रिपाठी, विश्वजीत त्रिपाठी, मधुमती, अरविंद तिवारी, सुनील दत्त शाही, सागर शुक्ल, उमेश तिवारी, बिकाऊ तिवारी, वीरेंद्र तिवारी, अजय, मंचू तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें