फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: खतौनी में फर्जीवाड़ा कर हड़पे 34 लाख, चार पर केस

Fri, 08 Aug 2025 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना/हाटा। खतौनी में फर्जीवाड़ा कर जमीन बेचने के नाम पर 34 लाख रुपये हड़पने वाले एक ही परिवार के चार लोगों पर हाटा कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया है। ठगी का शिकार हुआ पीड़ित गोरखपुर के गीडा क्षेत्र का रहने वाला है। व्यवसाय के लिए वह हाईवे किनारे जमीन खरीदने के चक्कर में ठगों के जाल में फंस गया। पीड़ित ने जमीन बैनामा कराने के लिए जब खतौनी निकाला तो उसमें नाम दूसरे का था, तब उसे ठगी की जानकारी हुई।
विज्ञापन

गोरखपुर के गीडा थाना क्षेत्र के तड़वा गांव निवासी गिरजेश ने जमीन खरीदने के लिए हाटा कोतवाली के ढाढ़ा मोहल्ले के रहने वाले किशन उर्फ मंटू सिंह से संपर्क किया। इसके बाद किशन ने अपनी बातों से गिरजेश को फंसा लिया और हाईवे किनारे की अपनी 24 डिसमिल जमीन का 34 लाख रुपये में बेचने का सौदा तय किया। गिरजेश ने 13.70 लाख रुपये बैंक खाते में, बाकी के रुपये किशन की मां को नकद दिया। बैनामे की तिथि तय हुई तो गिरजेश तहसील पहुंचे और बैनामा कराने के लिए जमीन की खतौनी निकाली। इसमें किशन उर्फ मंटू सिंह का नाम नहीं था, दूसरे लोगों का नाम था। इसके बाद गिरजेश को ठगी का एहसास हुआ। रुपये मांगने के लिए पीड़ित ने आरोपी से संपर्क किया तो उसने छह माह बाद रुपये देने की बात कही। इसके बाद संपर्क किया तो किशन मारपीट की धमकी देने लगा। गिरजेश ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होने पर कोर्ट की शरण ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें