फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 33 आरआरसी चालू, समूह की महिलाओं को मिली जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। निर्माण के बाद बंद पड़े 33 रिसोर्स रिकवरी सेंटर (आरआरसी) को चालू करा दिया गया है। इन केंद्रों के संचालन की पूरी जिम्मेदारी समूह की महिलाओं को दी गई है। एक समूह में 15 महिलाएं शामिल हैं। महिलाएं केंद्रों पर कचरे का पृथक्कीकरण करेंगी। उन्हें प्रशासन की ओर से से सुरक्षा किट औ आईडी कार्ड सहित जरूरी सामान मुहैया करा दिया गया है।
विज्ञापन

गांवों में बने आरआरसी के चालू होने के बाद अब गलियों और सड़कों के किनारे बिखरे पड़े कचरे का उठान शुरू हो गया है और आरआरसी तक ले जाया जा रहा है। केंद्रों पर समूह की महिलाएं प्लास्टिक, गीला और सूखा कचरा अलग-अलग कर रही हैं। कचरे से तैयार हो रही जैविक खाद, प्लास्टिक सहित दूसरे सामानों का बिक्री आय का स्रोत बन गया है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मयंक त्रिपाठी की मौजूदगी में कुसम्हा आरआरसी सेंटर पृथक्कीकरण से निकले सामानों की 1200 रुपये में बिक्री हुई। इस मौके पर
विज्ञापन

बीडीओ विजय कुमार सिंह,एडीओ पंचायत प्रदीप कुमार,,जिआउर रहमान, सोमनाथ सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें