फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 32 लोग कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 32 लोग कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन

एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 248 हुई
कुशीनगर। सोमवार को सीएमओ कार्यालय के कुष्ठ रोग विभाग के डिस्ट्रिक्ट लेप्रोसी कंसल्टेंट (डीएलसी) समेत 32 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इन्हें लेकर जिले में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 248 हो गई है।
सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने बताया कि शाम तक 4804 लोगों क नमूने आरटीपीसीआर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। 3502 नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें 3470 निगेटिव और 32 पॉजिटिव केस हैं। संक्रमितों में विशुनपुरा क्षेत्र से एक, तमकुही से दो, पडरौना से नौ, हाटा से पांच, कप्तानगंज से आठ, सेवरही से तीन, फाजिलनगर से एक, रामकोला से एक, सुकरौली से एक और अन्य क्षेत्र से एक व्यक्ति शामिल हैं।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि कोरोना महामारी की तीसरी लहर में 71579 लोगों की कोरोना जांच कराई गई। इनमें 378 लोग संक्रमित मिले। जबकि 130 लोग स्वस्थ हुए हैं। सीएमओ ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण दर 0.52 प्रतिशत और ठीक होने वालों की दर 32.66 प्रतिशत है। सीएमओ ने कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जनपद के लोगों से कोविड गाइडलाइन का पालन करने की अपील की।
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों ने लगवाई बूस्टर डोज
रामकोला। रामकोला थाने में सोमवार को टीकाकरण कैंप लगाया गया। एसओ सहित पुलिसकर्मियों को बूस्टर डोज लगाई गई।
फ्रंटलाइन वर्कर्स को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए बूस्टर डोज लगाई जा रही है। इसी क्रम में एसओ डीके सिंह सहित धर्मेंद्र यादव, अजय कुमार यादव, अंगद यादव, शिवबदन यादव सहित अन्य पुलिसकर्मियों और रामकोला नगर पंचायत के कर्मचारियों को बूस्टर डोज लगाई गईक। मथौली बाजार प्रतिनिधि के अनुसार मोतीचक ब्लॉक के कर्मचारियों ने कोरोनारोधी टीका लगवाया। बीडीओ सुशील कुमार सिंह ने बताया कि वैक्सीन की तीसरी डोज लगवाने में कोई दिक्कत नहीं है। इस दौरान एडीओ आईएसबी प्रमोद कुमार, नूरअहमद, अवनिंद्र कुमार पांडेय, हरिओम शुक्ल, आलोक जयसवाल, एएनएम प्रियंका पासवान, रामसेवक आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें