फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन व रोटरी क्लब की ओर से संयुक्त रूप से लगाया गया शिविर

विज्ञापन
मदरसा उमर फारूक,वीर अब्दुल हमीद नगर पिपरिया में अमर उजाला फाउंडेशन के तहत आयोजित स्वैच्छिक रक्त? - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 32 महादानियों ने किया रक्तदान
विज्ञापन

दूसरों की जिंदगी बचाने के लिए रक्तदान अनमोल कार्य : डॉ. काजी सैयद वजीउल हसन
महादानियों को प्रशस्ति पत्र व ब्लड बैंक की तरफ से दिया गया प्रमाण पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। अमर उजाला फाउंडेशन और रोटरी क्लब कुशीनगर की तरफ से शुक्रवार को जामिया उमर फारुक मदरसा वीर अब्दुल हमीद नगर (पिपरहिया) कसया में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 52 लोगों ने पंजीकरण कराया था, जिसमें से 32 महादानियों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। यह कार्यक्रम वीर अब्दुल हमीद के बलिदान दिवस पर आयोजित किया गया था।
शिविर का शुभारंभ शुक्रवार को सुबह 10 बजे मुख्य अतिथि मदरसा प्रबंधक डॉ. काजी सैयद वजीउल हसन ने फीता काटकर किया। मदरसा में दोपहर दो बजे तक चले स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 52 लोगों ने पंजीकरण कराया था, लेकिन उनमें कोई अस्वस्थ तो कोई कोविड टीकाकरण कराने की वजह से रक्तदान करने से वंचित रह गया। कुल 32 लोग शिविर में रक्तदान कर पुण्य के भागी बने। रक्तदान करने वाले सभी महादानियों को रोटरी क्लब की तरफ से प्रशस्ति पत्र और जिला अस्पताल के ब्लड बैंक की ओर से रक्तदान करने से संबंधित प्रमाण पत्र प्रदान किया गया मुख्य अतिथि मदरसा के प्रबंधक ने कहा कि दूसरों की जिंदगी बचाने के लिए रक्तदान करना अनमोल है। रोटरी क्लब के इस अभियान से समाज और देश में रक्तदान के लिए जागरूकता आएगी। दूसरों की जिंदगी बचाने के लिए रक्तदान करना अनमोल कार्य है। रक्तदान शिविर में रोटरी क्लब कुशीनगर के संरक्षक राकेश जायसवाल, अध्यक्ष डॉ. एमएच खान, सचिव वाहिद अली, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष गौरव मद्धेशिया, संयोजक मोहम्मद अतहर, मोहम्मद अजहर, अनस अंसारी और कैश खान का सराहनीय योगदान रहा।
विज्ञापन

ब्लड बैंक की टीम रही मौजूद
स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में सीनियर लैब टेक्निशियन एजाज अहमद, एसएलटी लल्लन प्रसाद, लैब टेक्निशियन अश्विनी मणि त्रिपाठी, वार्ड ब्वॉय रामविनोद सिंह, सुरेंद्र यादव, ब्लड कलेक्शन एवं ट्रांसपोर्टेशन वैन के जनसंपर्क अधिकारी राकेश मिश्र, लैब टेक्निशन दिलीप उपाध्याय, घनश्याम पांडेय, मोहम्मद इश्तियाक नेे विशेष योगदान रहा।
इन महादानियों ने किया रक्तदान
रक्तदान करने वालों में पुष्कर पांडेय, डॉ. वेद मणि त्रिपाठी, अब्दुल्ला खान, हिदायत खान, डॉ. शकील आलम, साजिद अली, मुहम्मद नौसेर अंसारी, आकिब खान वारसी, तौकीर अहमद, अरुणनेश, तहजुद खान, अमजद सिद्दीकी, सिद्दीकी रजा, मोहम्मद फैसल, कौसर सिदकी, अंकित गर्ग, साफिक, शकीब, ताहिर,नदीम वारसी, अतहर अंसारी, सैफ अहमद, अकबर खान, गुलाम मोहम्मद, मोहम्मद अजहरुदीन, नसीम, रेहान समेत 32 लोगों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

महादानी बोले
शिविर में रक्तदान करने वाले रेहान खान ने कहा कि रक्तदान करना बड़ा दान है। पहली बार रक्तदान कर रहा हूं। हमारे दिए गए एक यूनिट खून ये किसी की जान बचाती है तो इससे बड़ी खुशी की कोई बात नहीं हो सकती। गुलाम मोहम्मद ने कहा कि रक्तदान से बड़ी कोई सेवा नहीं। अनमोल जीवन बचाने को खून का रिश्ता जोड़कर समाज के प्रेरक बनने का प्रयास हर नागरिक को करना चाहिए। कहा कि आगे भी रक्तदान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेता रहूंगा। मोहम्मद अजहरूदीन ने कहा कि मानव जीवन बचाने में रक्त महत्वपूर्ण अवयव है। इसे किसी मशीन में नहीं बनाया जा सकता है। इस प्रेरणा से पहली बार रक्तदान कर रहा हूं। उम्मीद है कि मेरी तरफ से दिए गए एक यूनिट ब्लड किसी जरूरतमंद के काम आएगा। नसीम ने कहा कि रोटरी क्लब व अमर उजाला का प्रयास सराहनीय है। इसकी जितनी तारीफ की जाए, वह कम है। जरूरत पड़ने पर खून नहीं मिल पाता। इससे जान चली जाती है। इसलिए एक यूनिट खून दिया हूं ताकि किसी की जान बचाई जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें