फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गोसंवर्धन योजना में 28 पशुपालक चयनित

Thu, 06 Aug 2026 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना (कुशीनगर)। मुख्यमंत्री गोसंवर्धन योजना के तहत मंगलवार को विकास भवन सभागार में दुग्ध विकास विभाग और पशुपालन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जनपद स्तरीय ई-कॉनक्लेव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 28 पशुपालकों का चयन किया गया। साथ ही उन्हें पशुपालन और दुग्ध उत्पादन से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

सीडीओ वंदिता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित ई-कॉनक्लेव में 14 महिला और 14 पुरुष लाभार्थियों का चयन किया गया। कार्यक्रम में दुग्ध विकास विभाग एवं पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री गोसंवर्धन योजना के उद्देश्य, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया तथा पशुपालन से संबंधित विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें