फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3.87 लाख बकाएदारों में 27,000 ने जमा किया विद्युत बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
3.87 लाख बकाएदारों में 27,000 ने जमा किया विद्युत बिल
विज्ञापन

विद्युत निगम को 15.42 करोड़ रुपये राजस्व प्राप्त हुआ
कसया(कुशीनगर)। इस बार विद्युत बिल सरचार्ज माफी योजना के प्रति उपभोक्ताओं का रुझान कम रहा। 3.87 लाख बकाएदारों में सिर्फ 27,000 उपभोक्ताओं ने इस योजना का लाभ लिया। विद्युत निगम को इस योजना से 15.42 करोड़ रुपये राजस्व की प्राप्ति हुई है।
जनपद में 21 अक्तूबर से 31 जनवरी तक एकमुश्त समाधान योजना संचालित हुई। इस अवधि में करीब सात फीसदी बकाएदारों ने विद्युत बिल जमा किया। जनवरी में कई ऐसे भी दिन आए, जब काउंटर पर रुपये जमा ही नहीं हुए। इन दिनों की प्रगति रिपोर्ट निगम को शून्य भेजनी पड़ी। विद्युत निगम ने इस साल पहली बार सरचार्ज माफी योजना एक साल में दो बार लागू की थी। इससे पहले अप्रैल 2021 में काफी संख्या में उपभोक्ताओं ने बकाया बिल जमा किया था।
विज्ञापन

इसे देखते हुए 21 अक्तूबर से 31 जनवरी तक योजना संचालित की गई। इस दौरान 3.87 लाख बकाएदारों में 27,000 उपभोक्ताओं ने बकाया बिल जमा किया। निगम ने हर दिन दो हजार से अधिक उपभोक्ताओं को नोटिस भेजा। इसके बाद भी असर नहीं हुआ। दूसरी तरफ बकाया वसूली में इस बार बिलिंग एजेंसियों के सामने सबसे बड़ी दिक्कत यह आई कि वह पांच किलोवाट तक की बिजली कनेक्शन को विच्छेदित नहीं कर सकते। उन्हें निगम ने बकाया जमा करने के लिए उपभोक्ताओं से बार-बार वार्ता करने की जिम्मेदारी दी थी।
विज्ञापन

विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि एकमुश्त समाधान योजना के तहत सभी बकाएदारों को नोटिस भेजा गया था। योजना का प्रचार-प्रसार भी किया गया। 27,000 उपभोक्ताओं ने बकाया बिल जमा किया है। जबकि बकाएदार 3.87 लाख से अधिक हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें