फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, पुलिस को कई दिनों से थी तलाश

Fri, 25 Nov 2022 11:27 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।

सार

लिस टीम ने अपना बचाव करते हुए बदमाश के बाएं पैर में गोली मारकर पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाश के पास एक-एक तमंचा और कारतूस मिला है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके बारे में विस्तृत जानकारी एकत्र की जा रही है।
विज्ञापन
कुशीनगर समाचार। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुशीनगर जिले की तरयासुजान थाने की पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया। यह मुठभेड़ बाघाचौर में एपी तटबंध के निकट हुई। उस पर हत्या का मुकदमा दर्ज है। बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज हुआ।

विज्ञापन


13 नवंबर की शाम बाइक से सिसवानाहर बाजार से अपने घर अहिरौलीदान लौट रहे वीरसागर गोंड (35) को बदमाशों ने गोली मार दी थी। इलाज के दौरान वीरसागर की मौत हो गई थी। इस मामले में घायल बदमाश वांछित था।

तरयासुजान थाने के एसएचओ आरके सिंह ने बताया कि घायल बदमाश का नाम रोहित कुमार है। वह बिहार प्रांत के गोपालगंज जिले के फुलुगनी गांव का निवासी है। यह शातिर अपराधी है। कुछ दिनों पहले अहिरौलीदान निवासी वीरसागर को गोली मारने के मामले में यह बदमाश वांछित था। इसके ऊपर 25 हज़ार रुपये का इनाम घोषित है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की देर रात बाघाचौर में एपी तटबंधे के पास इसके मौजूद होने की सूचना मिली। पुलिस पहुंची तो उसे देखते हुए राहुल कुमार ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम ने अपना बचाव करते हुए बदमाश के बाएं पैर में गोली मारकर पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाश के पास एक-एक तमंचा और कारतूस मिला है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके बारे में विस्तृत जानकारी एकत्र की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें