फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अब रवींद्रनगर धूस भी बन गया थाना

विज्ञापन
विंद्रनगर धूस नया थाना का उद्घाटन करते सांसद विजय कुमार दुबे, सदर विधायक मनीष जायसवाल, एसपी धवल ज? - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
अब रवींद्रनगर धूस भी बन गया थाना
विज्ञापन

पडरौना। अब रवींद्रनगर धूस में भी थाना बन गया। यह जनपद का 20वां थाना है। बृहस्पतिवार को सांसद, सदर विधायक और एसपी ने इस थाने का संयुक्त रूप से लोकार्पण किया। प्रमोद कुमार इसके पहले थानाध्यक्ष बनाए गए हैं।
अपराधों पर नियंत्रण तथा जनपद मुख्यालय पर सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ करने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से रवींद्रनगर में थाना बनाए जाने की मांग की गई थी। सिर्फ पुलिस चौकी यहां सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से पर्याप्त नहीं थी। यहां थाने की अहमियत को देखते हुए शासन से इसकी अनुमति मिलने के बाद यातायात पुलिस कार्यालय के नवनिर्मित भवन में रवींद्रनगर धूस थाना खोला गया है। कुछ माह पहले ही यातायात पुलिस के लिए यह कार्यालय भवन बना था। यातायात पुलिस कार्यालय रवींद्रनगर चौराहे पर स्थित अपने पुराने भवन में भी विस्थापित कर दिया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दोपहर करीब 12 बजे सांसद विजय कुमार दुबे और सदर विधायक मनीष जायसवाल ने इस थाने का लोकार्पण किया। सांसद ने कहा कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से जनपद मुख्यालय पर थाना खोला जाना सराहनीय कदम है। सदर विधायक ने भी पुलिस प्रशासन की इस पहल की सराहना की।
एसपी धवल जायसवाल ने कहा कि प्रमोद कुमार को इस नवनिर्मित थाने का पहला थानाध्यक्ष बनाया गया है। नवनियुक्त पुलिसकर्मियों के लिए समाज को अपराधमुक्त बनाना, यदि कोई अपराध हो जाए तो त्वरित कार्रवाई करना और दोषी को सजा दिलाना महत्वपूर्ण दायित्व होता है। उन्होंने कहा कि जनता को पुलिस से बड़ी अपेक्षाएं होती हैं। एसपी ने बताया कि उनके कार्यकाल में जनपद में यह दूसरा थाना खोला गया है। इससे पहले तमकुहीराज थाने की स्थापना कराई गई थी।
विज्ञापन

सीओ सदर कुंदन सिंह ने बताया कि इस थाने में लगभग 46 गांव शामिल किए जा रहे हैं, जो पडरौना कोतवाली, कुबेरस्थान और कसया क्षेत्र के अंतर्गत रहे हैं। अब इनका थानावार परिसीमन कराया जाएगा। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल, सीओ कसया पीयूषकांत राय सहित नए थाने के सभी पुलिसकर्मी तथा गणमान्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें