फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: प्रेरणा दिवस में जाएंगी जिले से निगम की 25 बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। लखनऊ में 25 दिसंबर को आयोजित प्रेरणा स्थल के लोकापर्ण कार्यक्रम में जिले के लोग भी शामिल होंगे। इसके लिए पडरौना डिपो की तरफ से 25 बसें भेजी जाएंगी, ताकि जिले के लोग वहां आसानी से पहुंच सकें। इन बसों को 24 दिसंबर की शाम पडरौना, कसया और हाटा समेत जिले के अन्य प्रमुख स्थानों से रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण करेंगे। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने 65 एकड़ में 232 करोड़ रुपये खर्च करके प्रेरणा स्थल का निर्माण कराया है। इस लोकार्पण कार्यक्रम का साक्षी बनने के लिए बड़ी संख्या में लोग शामिल होने जाएंगे। उन्हें लखनऊ ले जाने के लिए पडरौना डिपो की तरफ से 25 बसें भेजी जाएंगे। ये सभी बसें पडरौना, कसया और हाटा के अलावा जिले के अन्य प्रमुख स्थलों से 24 दिसंबर की शाम को रवाना होंगी। एआरएम जयप्रकाश प्रधान ने बताया कि पडरौना डिपो के बेड़े में निगम की कुल 38 और अनुबंधित की 21 बसें संचालित होते हैं। 25 दिसंबर को लखनऊ में आयोजित होने वाली प्रेरणा स्थल लोकार्पण कार्यक्रम जाने वाले लोगों की सहूलियत को देखते हुए डिपो की तरफ से निगम की 25 बसें भेजी जाएंगी। इन बसों के रवाना स्थल का चुनाव कर लिया गया है। तहसील स्तर से दो-दो बसें रवाना होंगी। इसके अलावा जहां से यात्रियों की संख्या बढ़ेगी वहां तत्काल बस उपलब्ध करा दी जाएंगी। यात्री निगम की तरफ से निर्धारित किराया देकर सफल करेंगे। इस यात्रा के दौरान यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी न हो डिपो इसका ध्यान रखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें