फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंग कमांडर के रिहाई पर खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
विंग कमांडर की रिहाई की घोषणा से लोगों में उत्साह
विज्ञापन

सेवरही। पाकिस्तान से विंग कमांडर अभिनंदन के रिहाई की घोषणा की जानकारी होते ही सेवरही कस्बे में ढोल नगाड़े के साथ फूल माला लेकर युवा सड़क पर उतर गए। भारत माता की जयघोष के साथ युवाओं ने भारत जिंदाबाद के नारे लगाए। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया और इसे भारत की पाकिस्तान पर बड़ी जीत बताया।
विज्ञापन

गुरुवार को टीवी चैनलों पर जैसे ही पाकिस्तान की ओर से विंग कमांडर अभिनंदन की रिहाई को लेकर घोषणा की गई। सभासद आशीष वर्मा व व्यापारी नेता संदीप जायसवाल की अगुवाई में बड़ी संख्या में युवा फूल माला और तिरंगा लेकर सड़क पर पहुंच गए। भारत माता की जय और भारत जिंदाबाद के नारे लगाते हुए एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। विंग कमांडर के रिहाई की घोषणा को लोगों ने भारत की बड़ी जीत बताया है। इस दौरान सोनू पाठक, दीनानाथ जायसवाल, कालीचरण, मुरारी वर्मा, अजय गुप्ता, शशिप्रकाश केशरी, सुनील जायसवाल, अनिल जायसवाल, राकेश मिश्रा, सुरेश सोनी, सुरेश प्रजापति, मुन्ना जायसवाल, माधव, दिलीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें