फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहस्थी की डोर में बंधे 12 युगल

Thu, 28 Feb 2019 11:15 PM IST
राकेश पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
group marriage - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बेलवा कारखाना। क्षेत्र के बनकटा बाजार स्थित शिवमंदिर में पूर्वांचल सेवा समिति भठही खुर्द की ओर से सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इसमें 12 युगल गृहस्थी की डोर में बंधे। अतिथियों ने नवदंपतियों को खुशहाल जीवन की आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सुबह दस बजे से ही विभिन्न स्थानों से आए बाराती विवाह मंडप में एकत्र होने लगे। वहां आयोजक मंडल ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद सभी युवक-युवतियों का उनके जोड़े के साथ वैदिक रीति से विवाह कराया गया।

इस कार्यक्रम में गोरखपुर की पूर्व मेयर डॉ. सत्या पाण्डेय, सीडीओ रामसूरत पांडेय, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिषेक पांडेय, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी, भाजपा नेता शशांक मणि त्रिपाठी, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ की प्रांतीय संयुक्त मंत्री कलमदानी सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता केदार सिंह, वीरेंद्र कुमार सिंह, सचिदानंद, हरेंद्र जायसवाल, डॉ. अजय शाही, सीओ जोश, जेसी जोश आदि मौजूद थे। आयोजन सिमिति के संरक्षक प्रभुनाथ शुक्ल ने सभी अतिथियों को आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन मनंजय तिवारी व मजीबुल्लाह राही ने संयुक्तरूप से किया। क्षेत्रीय लोक गायक मैतुल मस्ताना व मनीष गौतम ने मांगलिक गीत प्रस्तुत किया।
विज्ञापन


इस आयोजन में जिला पंचायत अध्यक्ष विनय प्रकाश गौंड़, रामसूचित कुशवाहा, नबी रसूल अंसारी, विशुन गुप्ता, रामेश्वर यादव, छात्रसंघ अध्यक्ष सत्यम शुक्ला, सतेंद्र शुक्ला, संजय शुक्ला, केशव यादव, विजय शुक्ला, सचिन शुक्ला गुंजन आदि का सहयोग रहा।

ये हुए एक दूजे के-
रांझा संघ निरंजन, पूजा संग रोहित, मोना संघ मुकेश, रिंकी संग बुधन, मनीषा संग सुदर्शन, उषा संग दीपक, सबिता संग हलचल मंडल, प्रेमशीला संग रामसूरत, उर्मिला संग मारकंडेय, सविता संग टुन्नू राजभर और सोना संग जितेंन्द्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें