फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सईएन के आश्वासन पर प्रदर्शन समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। क्षेत्र में महज चार से पांच घंटे बिजली आपूर्ति से परेशान उपभोक्ताओं का धरना देर रात एक्सईएन के आश्वासन पर समाप्त हो गया। एक्सईएन ने शेड्यूल के हिसाब से बिजली आपूर्ति किए जाने का आश्वासन देकर प्रदर्शन कर रहे लोगों को मनाया। लोगों ने शनिवार की शाम सात बजे उपकेंद्र पर ताला बंद कर जेई को बैठा लिया था और वहीं धरने पर बैठ गए थे।
विज्ञापन

फाजिलनगर क्षेत्र में कई दिन से सिर्फ चार से पांच घंटे ही बिजली मिल रही है। बार - बार शिकायत के बावजूद बिजली आपूर्ति में कोई सुधार नहीं हो रहा था। इससे नाराज होकर व्यापारियों और उपभोक्ताओं ने शनिवार को शाम करीब सात बजे उपकेंद्र पर पहुंचकर ताला बंद कर दिया था। नाराज उपभोक्ताओं ने वहां मौजूद जेई अरविंद कुमार त्रिगुणायक को बैठा लिया और विभाग के किसी बड़े अधिकारी को बुलाने की मांग करने लगे। रात में करीब 11 बजे एक्सईएन कसया सुबोध कुमार ने धरनारत लोगों से फोन पर बात की और शेड्यूल के मुताबिक 18 घंटे बिजली आपूर्ति किए जाने का आश्वासन दिया। उसके बाद उपभोक्ताओं ने जेई को छोड़ते हुए धरना समाप्त कर दिया।
प्रदर्शन करने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री व्यास सिंह, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजन शुक्ला, विजय यादव, ग्राम प्रधान रामकिशन शर्मा, व्यापारी नेता दिलीप जायसवाल, सिंटू अग्रवाल, भोला मद्धेसिया, धीरज सैनी, आफताब खान, भाजपा नेता पुरुषोत्तम गुप्ता, ओमप्रकाश सिंह, मुकेश राय सहित काफी संख्या में व्यापारी और उपभोक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें