फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नदी में फंसे 200 किसान, बचाए गए

Fri, 20 Dec 2024 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। बड़ी नाव से नदी पार कर खेती के लिए गए 200 से अधिक किसान लौटते समय नदी के बीच में देर रात तक फंसे रहे। इसकी जानकारी होने पर देर शाम को एसडीएम तमकुहीराज और तरयासुजान पुलिस नदी घाट पर पहुंच गई। गांव वालों की भीड़ भी जुट गई।
विज्ञापन

नदी उस पार फंसे किसानों को लाने के लिए पुलिस-प्रशासन गोताखोरों की मदद से छोटी नाव लेकर नदी में पहुंच गए और फंसे हुए लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। हालांकि, नदी में पानी कम होने के कारण नाव में सभी लोग सुरक्षित हैं।
तमकुहीराज तहसील के तरयासुजान थाना क्षेत्र के जवही दयाल, गौराहा, घघवा, विरवट कोन्हवलिया समेत बीस से अधिक गांव के किसान बड़ी गंडक नदी उस पार खेती किसानी करते हैं। रोज की तरह किसान बृहस्पतिवार को सुबह खेती के लिए गए थे। शाम करीब छह बजे काम निपटाने के बाद बड़ी नाव पर 200 से अधिक लोग सवार होकर घर के लिए चले। नदी के बीच धार में नाव पहुंची थी कि सिल्ट में फंस गई। घर आने में देरी होने पर परिजन संपर्क किए तो पता चला कि बीच नदी में नाव फंसी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी तहसीलदार कुंदन वर्मा ने बताया कि सिल्ट में बड़ी नाव फंस गई थी। दो घंटे से लोग फंसे हुए हैं। छोटी नाव की मदद से सभी को निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें