फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के दोनों आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के दोनों आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

महराजगंज जिले से अपनी बहन के घर आई थी किशोरी
संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा। थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदारी में आई किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के दोनों आरोपियों को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद इन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में महराजगंज जनपद के एक गांव से अपनी बहन के घर आई एक किशोरी से चार दिन पूर्व सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप गांव के ही दो युवकों पर लगा था। यह मामला थाने तक न जाए, इसलिए पहले दबाव बनाया गया, लेकिन पीड़िता के पिता ने सोमवार की रात थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध दुष्कर्म, धमकी देने एवं पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश देनी शुरू कर दी थी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। किशोरी का चिकित्सकीय परीक्षण कराया जा रहा है। खड्डा थाने के एसओ धनवीर सिंह ने बताया कि एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में वांछित दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें