कलेक्ट्रेट सभागार में लेखपालों को सरकारी मोबाइल प्रदान करते तहसीलदार सदर।
- फोटो : अमर उजाला
पडरौना। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जिले के 150 लेखपालों को स्मार्ट फोन दिए गए। इससे उन्हें विभागीय कार्य में आसानी होगी। जाति, आय, निवास प्रमाणपत्रों के अलावा अन्य सरकारी कार्यों को निपटाने के लिए लेखपाल लंबे समय से सरकार से स्मार्ट फोन और लैपटॉप की मांग कर रहे थे। शुक्रवार को पडरौना, कप्तानगंज और खड्डा तहसील के 150 लेखपालों को पडरौना तहसीलदार संजय कुमार राय ने स्मार्ट फोन दिया। कसया, तमकुहीराज और हाटा तहसील के लेखपालों और कानूनगो को स्मार्ट फोन शनिवार को दिए जाएंगे।
इस दौरान खड्डा नायब तहसीलदार अमित शेखर, तमकुहीराज नायब तहसीलदार राधेश्याम तिवारी, लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा, मंत्री बंशबहादुर यादव, लेखपाल सदर योगेंद्र गुप्ता, बलराम कुशवाहा, प्रद्युम्न राव, रमेश प्रसाद, संतोष गुप्ता, राहुल दीक्षित, रंजीत जासवाल, नीरज दूबे, अग्निवेश पांडेय, विक्रांत, देवेश पांडेय, मनीष, रविंद्र लाल, शशिभान, अरविंद, कमलेश कुशवाहा, शिवांगी मिश्रा, पिंकी मिश्रा, सुप्रिया, नीतू सिंह, शालिनी, कोमल, बबिता सिंह आदि मौजूद रहे।