फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 150 लेखपालों को मिले स्मार्ट फोन

Fri, 29 Mar 2019 11:27 PM IST
राकेश पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में लेखपालों को सरकारी मोबाइल प्रदान करते तहसीलदार सदर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पडरौना। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जिले के 150 लेखपालों को स्मार्ट फोन दिए गए। इससे उन्हें विभागीय कार्य में आसानी होगी। जाति, आय, निवास प्रमाणपत्रों के अलावा अन्य सरकारी कार्यों को निपटाने के लिए लेखपाल लंबे समय से सरकार से स्मार्ट फोन और लैपटॉप की मांग कर रहे थे। शुक्रवार को पडरौना, कप्तानगंज और खड्डा तहसील के 150 लेखपालों को पडरौना तहसीलदार संजय कुमार राय ने स्मार्ट फोन दिया। कसया, तमकुहीराज और हाटा तहसील के लेखपालों और कानूनगो को स्मार्ट फोन शनिवार को दिए जाएंगे।
विज्ञापन


इस दौरान खड्डा नायब तहसीलदार अमित शेखर, तमकुहीराज नायब तहसीलदार राधेश्याम तिवारी, लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा, मंत्री बंशबहादुर यादव, लेखपाल सदर योगेंद्र गुप्ता, बलराम कुशवाहा, प्रद्युम्न राव, रमेश प्रसाद, संतोष गुप्ता, राहुल दीक्षित, रंजीत जासवाल, नीरज दूबे, अग्निवेश पांडेय, विक्रांत, देवेश पांडेय, मनीष, रविंद्र लाल, शशिभान, अरविंद, कमलेश कुशवाहा, शिवांगी मिश्रा, पिंकी मिश्रा, सुप्रिया, नीतू सिंह, शालिनी, कोमल, बबिता सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें