फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासन की दमनकारी नीति से नहीं डरेगें लेखपाल

Fri, 13 Jul 2018 11:39 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पडरौना। कलेक्ट्रेट गेट पर बीते सात जुलाई से लेखपाल संध के तरफ से चल रहा अनिश्चतकालीन धरना शुक्रवार को चौथे दिन भी जारी रहा। इसमें आंदोलनकारियों ने शासन पर दमनकारी नीति का आरोप लगाते हुए अपनी मांगों पर अड़े रहे। लेखपालों ने निलंबन या किसी अन्य कठोर कार्रवाई के बाद भी आंदोलन जारी रखने की घोषणा की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष संजीवन मिश्र ने कहा लेखपालों की जायज मांगों को दबाने के लिए प्रशासन ने बृहस्पतिवार को संघ के पदाधिकारियों पर निलंबन की कार्रवाई की। लेकिन लेखपाल इससे डरने वाले नहीं हैं। जिला मंत्री नीलेश रंजन राव ने कहा कि धमकियों से लेखपाल विचलित नही होंगे। जिला मंत्री ने बताया कि शुक्रवार को लेखपाल संघ के आंदोलन को राजस्व निरीक्षक संघ, कलेक्ट्रेट संघ, जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ समेत कई कर्मचारी संगठनों ने आंदोलन का समर्थन किया है। इस दौरान जिला संरक्षक शिवमुरारी श्रीवास्तव, बृजेश मणि, अशोक वर्मा, योगेंद्र गुप्ता, मारकंडेय गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, प्रद्युम्न राव, अकरम अली, वंशबहादुर, प्रमोद यादव, शिवांगी मिश्रा, दिव्या श्रीवास्तव, शिवेंद्र सिंह, मनोज, विभव, आशुतोष कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें