फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ पीड़ितों में बंटेगा सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत सामग्री पहुंचाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां और तेज कर दी है। तत्काल मदद के बाद अब कुछ दिन के लिए एकमुश्त राहत सामग्री भेजी जा रही है। इस बार 50 किलो के बोरे में सामान पैक किए जा रहे हैं। इसमें चावल, आटा से लगायत बिस्कुट व माचिस तक रखे गए हैं।
विज्ञापन

गंडक व बांसी नदी में आई बाढ़ से तमकुहीराज तहसील के पिपराघाट समेत कई गांव प्रभावित हैं। प्रशासन ने पहले चरण में बाढ़ पीड़ितों को लंच पैकेट भेजा था। अब एकमुश्त राहत सामग्री देने की तैयारी चल रही है। तमकुहीराज कस्बे में एक व्यापारी के सहयोग से पीड़ितों के लिए 50-50 किलोग्राम के पैकेट तैयार कराए जा रहे हैं। इस पैकेट में 10 किलोग्राम आटा, 10 किलोग्राम चावल, 10 किलोग्राम आलू, पांच किलोग्राम चिउड़ा, दो किलोग्राम चना, दो किलोग्राम अरहर की दाल, आधा किलोग्राम नमक, हल्दी पाउडर, मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, मोमबत्ती, माचिस, 10 पैकेट बिस्कुट, एक लीटर रिफाइंड तेल आदि शामिल है। राहत सामग्री की पैकिंग कराने के लिए पूर्ति निरीक्षक तथा एसएमआई की ड्यूटी लगी है। राजस्व कर्मियों की ड्यूटी भी लगी है। एसडीएम गुलाब चंद का कहना है कि गुणवत्तापूर्ण राहत सामग्री की पैकिंग कराई जा रही है। जल्द ही जरूरतमंदों के बीच इसका वितरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें