पकवा इनार। महात्मा बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर में शुक्रवार को 19 सदस्यीय प्रशिक्षु आईएएस दल पहुंचा। जहां उनका राही पर्यटक आवास गृह (होटल पथिक निवास) के प्रवेश द्वार पर बुके व पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। यूपी दर्शन और भ्रमण के लिए बीते 25 जुलाई को प्रदेश की राजधानी लखनऊ से प्रशिक्षु आईएएस दल की यात्रा की शुरुआत हुई थी। दल 26 जुलाई को भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली मथुरा के दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कर जानकारी हासिल किया। 27 जुलाई को आगरा का ताजमहल, आगरा फोर्ट, फतेहपुर सीकरी का दौरा कर ऐतिहासिकता व महत्व को समझा।
शुक्रवार को दोपहर बाद कुशीनगर पहुंचा। आईएएस प्रशिक्षु दल यहां मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर में लेटी बुद्ध की पांचवीं शताब्दी प्राचीन लेटी प्रतिमा, उत्खनित पुरावशेषों, भू स्पर्श मुद्रा में मांथा कुंवर मंदिर में बुद्ध प्रतिमा, अंतिम संस्कार स्थल रामाभार स्तूप, थाई मंदिर सहित बौद्ध कालीन हिरण्यवती नदी आदि का भ्रमण कर ऐतिहासिकता, प्राचीनता व उसके बौद्ध धर्म में महत्व से अवगत होंगे।