फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 19 महादानियों ने किया रक्तदान

Sat, 10 Feb 2024 03:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। स्थानीय बाजार स्थित महामाया पालीटेक्निक कॉलेज में शुक्रवार को रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। इसमें कुल 19 छात्र-छात्रा और शिक्षकों ने रक्तदान दिया।
विज्ञापन


पॉलिटेक्निक ऑफआईटी मंसाछापर में शुक्रवार को संस्था के प्रधानाचार्य पीसी गुप्ता के जन्म दिवस के अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर में सर्व प्रथम संस्था के प्रधानाचार्य पीसी गुप्ता ने स्वयं का रक्तदान कर अपने स्टाफ व छात्रों को रक्तदान के लिए प्रोत्साहित किया। इसके बाद संस्था के नवीनचन्द भारवि, अरविंद यादव, संतोष कुमार गुप्ता, प्रीती श्रीवास्तव के अलावा कॉलेज के छात्रों ने भी रक्तदान किया। इस दौरान जिला अस्पताल की टीम में शामिल ब्लड बैंक प्रभारी अजीज अहमद, विंध्यवासिनी पांडेय, अश्विनी मणि त्रिपाठी एलटी, रिंकी यादव एलटी, सुरेंद्र यादव, नितेश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें