कुशीनगर के बीएन मिश्र ने मलयेशिया में जीता सोना
7 से 15 सितंबर तक मलेशिया में आयोजित हुआ एशिया पेसिफिक मास्टर्स गेम्स
70 वर्ष आयुवर्ग की हैमर थ्रो प्रतियोगिता में जीता मुकाबला
फोटो है।
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। मलयेशिया के पेनांग में आयोजित हुई एशिया पेसिफिक मास्टर्स गेम्स में कुशीनगर के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी बीएन मिश्र ने गोल्ड मेडल जीता है। 70 वर्ष की आयु में अब तक यह 8 स्वर्ण, 3 रजत और एक कांस्य पद जीत चुके हैं। मलयेशिया में भी अपनी कामयाबी से भारत का झंडा लहराने वाले बीएन मिश्र को ढेर सारे लोगों ने बधाई दी है।
पडरौना क्षेत्र के भरवलिया गांव के निवासी बीएन मिश्र ने बताया कि मलयेशिया के पेनांग में 7 से 15 सितंबर तक आयोजित एशिया पेसिफिक मास्टर्स गेम्स की 70 वर्ष आयुवर्ग की हैमर थ्रो प्रतियोगिता में उन्हें भारत की तरफ से खेलने का अवसर मिला। उन्होंने इस प्रतियोगिता में दमदार प्रस्तुति करते हुए गोल्ड मेडल जीता। इस प्रतियोगिता में जापान के सुमो तनाटा ने 32.30 मीटर, आस्ट्रेलिया के थामसन 28.70 मीटर और बीएन मिश्र ने सर्वाधिक 33.75 मीटर हैमर फेंककर यह प्रतियोगिता जीत ली। इस तरह बीएन मिश्र ने एक बार फिर सोना जीतकर जनपद, प्रदेश और देश का नाम रौशन किया है।
इनकी सफलता पर भारतीय ओलंपिक संघ के महासचिव राजीव मेहता, भारतीय ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष आनंदेश्वर पांडेय, कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, एमएलसी रामअवध यादव, डॉ. अरुण कुमार गौतम, डॉ. वीके सिंह, दीप नारायण अग्रवाल, राजू गुप्ता, एसपी सिंह, विपुल खेतान, शैलेंद्र दत्त शुक्ला, सुधीर शाही, डॉ. सुनीता पांडेय, डॉ. नीरन पांडेय, सतीश मिश्रा, ओमप्रकाश गुप्ता, राजदेव, उप क्रीड़ाधिकारी विश्वजीत बासक, डॉ. अजय शुक्ला, मारकंडेय शाही, भाजपा जिलाध्यक्ष जेपी शाही सहित कई लोगों ने बधाई दी है।