फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रसंघ अध्यक्ष पद के लिए छह नामांकन

Tue, 11 Sep 2018 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
student union election
विज्ञापन
कसया। बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर में छात्रसंघ चुनाव के लिए मंगलवार को गहमागहमी के बीच कुल 20 पर्चे दाखिल किए गए। कॉलेज में पर्चा दाखिला के लिए दो काउंटर की व्यवस्था रही। इसमें एक नंबर काउंटर से अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए पर्चे भरे गए, वहीं काउंटर नंबर दो से महामंत्री, पुस्तकालय मंत्री व संकाय प्रतिनिधियों के लिए पर्चे भरे गए।

 

चुनाव अधिकारी डॉ. आमोद कुमार राय ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए छह, उपाध्यक्ष के लिए दो, महामंत्री के लिए दो, पुस्तकालय मंत्री के लिए पांच, विज्ञान संकाय में दो और कला, वाणिज्य व शिक्षा संकाय प्रतिनिधि के लिए एक-एक पर्चा दाखिल हुआ। बुधवार को नाम वापसी के लिए दोपहर 12 बजे तक का समय निर्धारित है।

विज्ञापन

 

इसके बाद पुलिस सत्यापन रिपोर्ट के आधार वैध प्रत्याशियों के नामों की सूचना दोपहर 2 बजे घोषित कर दी जाएगी। कहा कि मतदान के दिन मतदाताओं को अपने परिचय पत्र और रसीद की मूल प्रति अनिवार्य रूप से लेकर आना होगा। इसके अभाव में मतदान नहीं कर सकते हैं। कहा कि 14 सितंबर को सुबह 9 बजे से दोपहर बाद एक बजे तक कॉलेज के कैंपस में पहुंचे छात्र-छात्रा मतदाताओं का मतदान कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें