फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे झाड़ियों में फेंकी मिली नवजात बच्ची

Tue, 11 Sep 2018 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
झाड़ियों में मिली नवजात
विज्ञापन
हाटा। मंगलवार को कस्बा कप्तानगंज चौराहे के पास सड़क के किनारे झाड़ियों में नवजात बच्ची मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नवजात को हाटा सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस की देखरेख में नवजात का इलाज जिला अस्पताल पर चल रहा है।
विज्ञापन


हाटा के कप्तानगंज चौराहे से थोड़ी दूर आगे रधिया देवरिया मोड़ के पास सुबह करीब सात बजे एक महिला गुजर रही थी। उसी समय झाड़ियों में किसी बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। महिला पास पहुंची तो देखा कि एक नवजात को बोरे के ऊपर रखा गया है। महिला ने तुरंत शोर मचाया तो काफी संख्या में लोग वहां जुट गए। महिलाओं में नवजात को उठा लिया।

किसी ने पुलिस को फोन कर इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस नवजात को लेकर हाटा स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंची। नवजात के पूरे शरीर में मिट्टी लगा था। जिसे साफ करने के बार डॉक्टर राजीव रंजन ने प्राथमिक उपचार किया और उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


जहां हाटा पुलिस की देख रेख में उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टर ने बताया कि नवजात बच्ची का जन्म तीन चार घंटे पहले ही हुआ होगा। इसे लेकर लोग तमाम तरह की चर्चा कर रहे थे। लोग मां की ममता को कोसते हुए सुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें