फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खैरटिया गांव के पास अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई थी बोलेरो

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो है।
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के खैरटिया गांव के पास मंगलवार को एक बोलेरो मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में गिर गया। उसमें सवार दो व्यक्तियों में से एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के खैरटिया-शीतलापुर गांव के पास मंगलवार को दोपहर लगभग एक बजे मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में एक बोलेरो गिर गया। उसमें सवार अभिषेक तिवारी निवासी हरिहरपुर, खलीलाबाद ने घायल होने के बावजूद किसी तरह तैरकर बाहर आ गया, वहीं गाड़ी में फंसे अरुण पांडेय उम्र 36 वर्ष निवासी सिंगाड़िया, खोराबार गोरखपुर को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। मौके पर पहुंची डायल 100 की पुलिस टीम दोनों व्यक्तियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटवा ले गई। वहां डॉक्टर ने अरुण पांडेय को मृत घोषित कर दिया। दूसरे व्यक्ति का इलाज सीएचसी में चल रहा है। गाड़ी में सवार दोनों व्यक्ति कुशीनगर की एक मोटर कंपनी के कर्मचारी बताए जा रहे हैं। कंपनी का काम निपटाकर दोनों वापस जा रहे थे कि हादसे के शिकार हो गए। नहर में पानी ज्यादा होने के चलते गाड़ी का पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन

नेबुआ नौंरगिया थाने के एसओ निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि परिजनों मृतक के परिजनों के आने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
00000
राकेश कुमार गौंड़ ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें