फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुसराल आए संतकबीरनगर केे युवक की मौत,हत्या की आशंका

Mon, 27 Aug 2018 11:28 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पिपरा बाजार। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बड़हरा गांव में ससुराल आए संतकबीरनगर के एक युवक की रविवार को संदिग्ध हाल में मौत हो गई। ससुुुराली जहां युवक की मौत बाइक से पानी भरे गड्ढे में होना बता रहे हैं, वहीं युवक के परिजन हत्या की आशंका जता रहा हैं। सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोमवार को भेज दिया।
विज्ञापन

संतकबीरनगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के सोनाड़ी निवासी (28) मुकेश पुत्र स्वर्गीय सुभाष की कुशीनगर जिले के पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बड़हरा निवासी कृष्ण कांत की बेटी ब्यूटी के साथ चार वर्ष पूर्व शादी हुई थी। मुकेश रविवार को पत्नी और दो वर्षीय बेटे को लेकर राखी बंधवाने ससुराल आया था। रात में ही संदिग्ध हालत में मुकेश की मौत हो गई। सूचना पर सोमवार को मुकेश के परिजन और गांव के लोग भी पहुंच गए। ससुरालियों के मुताबिक मुकेश बाइक से पडरौना घमूने गए थे। वापस लौटते समय बाइक अनियंत्रित होने के कारण वह पानी भरे गड्ढे में गिर गए और उनकी डूबने से मौत हो गई। जबकि सोनाडी निवासी आरती देवी का आरोप है कि शव की स्थिति देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उसके बेटे मुकेश को पहले जहर देने के बाद में गला दबा कर हत्या की गई है। कोतवाल विजय राज सिंह ने बताया कि युवक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें