फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत सामग्री वितरण कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
गंडक की कटान से प्रभावित देख रहे मदद की राह
विज्ञापन

फोटो के साथ
- प्रशासन और सामाजिक संगठन अब तक नहीं आए आगे
तमकुहीरोड। गंडक की कटान से बेघर हुए परिवार दुश्वारियों से हर रोज जूझ रहे है, लेकिन उनकी मदद को न तो प्रशासन आगे आ रहा है और न ही सामाजिक संगठन। पीड़ित आशा भरी निगाहों से मदद की राह देख रहे है, लेकिन उनकी सुधि कोई नहीं ले रहा है।
विज्ञापन

पिपराघाट से अहिरौलीदान होकर गुजरी गंडक नदी कभी इस क्षेत्र के किसानों के लिए मुफीद साबित हो रही थी। नदी के जरिए बहा कर लाए गए उर्वरक तत्वों से फसलों की पैदावार काफी बढ़ जाती थी, लेकिन कुछ वर्षों से नदी लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। कटान की जद में आकर काफी संख्या में परिवार बेघर हो गए है। लोग खानाबदोश की तरह जिंदगी गुजारने के लिए मजबूर हैं। इस बार तो मदुरही के लगभग बीस परिवारों को छोड़ दिया जाए तो अहिरौलीदान के नोनियापट्टी, खैरखूटा, कचहरीटोला सहित पिपराघाट के शिवटोला, हनुमानटोला, चौकी टोला, इमिलिया टोला और परसा उर्फ सिरिसिया के मुसहर टोला के किसी पीड़ित परिवार को राहत सामग्री उपलब्ध नहीं कराई गई है। है। क्षेत्र के विश्वनाथ,रामायन, राजकुमार, चंचली, विक्रम, भोला, भुटेला, सुजीत, ईश्वर, नंदकिशोर ने बताया कि कटान और बाढ़ से प्रभावित लोगों को मदद की दरकार है। ऐसे में प्रशासन को हर साल की तरह इस साल भी पीड़ित लोगों की मदद के लिए आगे आना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें